गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना में दर्ज पशु तस्करी मामले के फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को रायडीह थाना के एएसआई धनंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सिसई थाना क्षेत्र के रहमत नगर पहुंचकर आरोपी जोहर अंसारी के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार के माध्यम से आरोपी को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय पर गुमला न्यायालय में उपस्थित हो, अन्यथा उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 31 अक्टूबर वर्ष 25 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।पुलिस ने चेतावनी दी है कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...