रायबरेली, मई 13 -- बछरावां, संवाददाता। बजरंग दल की सूचना पर बीती देर रात पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 120 मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पशुओं को फतेहपुर से लखनऊ ले जाया जा रहा था। यह कार्यवाही बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मोड़ पर की गई। बजरंग दल की फतेहपुर, बछरावां और लखनऊ टीम लगातार पशु तस्करों की निगरानी कर रही थी। तभी फतेहपुर से निकले ट्रक का पीछा करते हुए टीम गुरुबक्शगंज तक पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास पर पश्चिम गांव चौराहे के निकट पुलिस व बछरावां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। यह भी पढ़ें- 14 गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने मौके से चार पशु तस्करों को गिरफ्...