चंदौली, अगस्त 30 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे चले 50 हजार के इनामी को बीते गुरुवार की रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबीर की सूचना पर वाहन स्वामी और पशु तस्कर रमेश मौर्या निवासी जी-34, दिलशाद कालोनी, थाना सीमापुरी, जिला शाहदरा, पूर्वी दिल्ली में मौजूद है। दबिश देकर 28 अगस्त की रात करीब साढ़े सात बजे पूर्वी दिल्ली स्थित विनय टूल एण्ड ट्रैवेल्स,शाहदरा से रमेश ...