मुंगेर, मई 24 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सुअरों के लिए निःशुल्क क्लासिकल स्वाइन फीवर (सीएसएफ) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, टेटिया बंबर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नोनाजी पंचायत के ठाढ़ा गांव के उपमुखिया सुगदेव मुर्मू ने किया। अभियान के दौरान भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि क्लासिकल स्वाइन फीवर सुअरों में फैलने वाली एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने पशुपालकों से अपने सुअरों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की। टीकाकरण कार्यक...