मुंगेर, फरवरी 27 -- हवेली खड़गपुर, एसं.। शुक्रवार से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र में पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। प्रभारी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र सहित सभी 18 पंचायतों में एफएमडी राउंड-6 के अंतर्गत चार माह एवं चार माह से अधिक आयु के सभी गौ एवं भैंस जाति के कुल 41,250 पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसके लिए विभागीय टीमों का गठन किया गया है। ------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...