हापुड़, जनवरी 31 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पशु चोरी के दो मामलों में फरार चल रहे दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार कर दो चाकू बरामद किए हैं। आरोपी गांव श्यामपुर व असरा से तीन पशु चोरी कर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव रतुपुरा थाना सिंभावली जिला हापुड़ निवासी शाहवेज व कैफ को गांव श्यामपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 16 जून 2025 को गांव असरा निवासी अनिल कुमार के घेर में बंधी एक भैंस व कटिया को चोरी कर फरार हो गए थे। इसके बाद आरोपियों ने 24 जून की देर रात गांव श्यामपुर निवासी राजकुमार के घेर को अपना निशाना बनाया। आरोपी यहां से एक भैंस को चोरी कर फरार हो गए थे। कई दिनों तक पशु न मिलने पर अनिल कुमार व राजकुमार ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की...