शामली, मार्च 18 -- शामली। शहर कोतवाली शामली पुलिस ने पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध छुरे, 27,800 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव बलवा निवासी तेजपाल की तहरीर पर 17 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ भैंसा चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। बुधवार को चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पांच आरोपियों मोहम्मद साद, सापेश, शौयब, सताब और सुहेल उर्फ धोनी, सभी निवासी ग्राम बलवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर पशु चोरी करते थे और चोरी के पशुओं को विभिन्न पशु पैठों के बाहर बेच देत...