चतरा, फरवरी 11 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाय मोड़ के समीप से बुधवार को पशु चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। युवक के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को दिया। सूचना मिलते हैं पुलिस मौके ए वारदात पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाय तिलैया सहित अन्य गांव से करीब दो दर्जन से अधिक पशुओं की चोरी हो चुकी है। बुधवार को पकड़े गए युवक द्वारा भी पशु चोरी कर एक वाहन पर लोड किया जा रहा था। इसी क्रम में युवक को पकड़ लिया गया।जबकि वाहन फरार होने में कामयाब रहा। इधर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। जबकि युवक से पूछताछ किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.