पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने पशु चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पीलीभीत बाईपास माधोटांडा चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार छह सौ रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कार संख्या तथा दो स्मार्टफोन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम सौरभ पुत्र रामदेव निवासी रत्नापुर थाना निगौहा जनपद लखनऊ, अक्षय लाल पुत्र राजेन्द्र रावत निवासी हरकंशगढ़ी थाना मोहनलालगंज लखनऊ तथा शुभम रावत पुत्र धनीराम रावत निवासी तिलकनगर ऐशबाग थाना बाजार खाला लखनऊ बताया। पुलिस ने बताया कि 7 मई 2026 को वादी विमल पाथरे निवासी नौगवा पकड़िया थाना सुनगढ़ी ने सात पालतू पशु चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- चोरी गये पांच भैंस मालदा से ...