सीतामढ़ी, जून 9 -- सीतामढ़ी। 20 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती 'वाइब्रेंट विलेज' बखरी में एक दिवसीय पशु चिकित्सा सहायता शिविर का आयोजन किया गया। मुकेश कुमार गुर्जर, कार्यवाहक कमांडेंट के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशेष चिकित्सा शिविर में डॉ. विनीत कुमार, सहायक कमांडेंट/पशु चिकित्सा (सेक्टर मुख्यालय बेतिया) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने शिविर में आए पशुओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के अत्यंत सुदूर गांवों के पशुपालकों को उनके घर के समीप ही उत्तम एवं आधुनिक चिकित्सा लाभ पहुंचाना और पशुधन को मौसमी बीमारियों से बचाना था। शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा मवेशियों की विभिन्न बीमारियो...