कौशाम्बी, मई 8 -- जिले में पशु चिकित्सा संघ की वार्षिक साधारण सभा शुक्रवार को मंझनपुर में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ. पीके सिंह को संघ के अध्यक्ष पद पर चुना गया। यह चुनाव जिले के पशु चिकित्सकों की एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक है। सभा की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि डॉ. पीके सिंह लंबे समय से पशु पालन विभाग में सक्रिय हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु कल्याण, रोग निवारण और गौशाला प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में संघ जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा पशुधन विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सबसे पहले पशु चिकित्सा संघ के सभी सदस्यों का आभार जताया। कहा कि हमारा उद्देश्य जिले के...