किशनगंज, अप्रैल 25 -- पोठिया, निज संवाददाता पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के आलोक में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है I इसके अन्तर्गत शुक्रवार को खरखरी, रायपुर, पोठिया प्रखंड में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 15 पशु चिकित्सकों व कर्मियों की टीम ने योगदान दियाI इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. कोमल, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इसका उद्देश्य पशुपालकों को पशु चिकित्सकों के योगदान से अवगत कराना एवं पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना थाI डॉ. कोमल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 65 पशुपालकों के 225 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गयाI साथ ही साथ बीमारियों के...