जहानाबाद, अप्रैल 28 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के परियारी पंचायत में पशु बांझपन उपचार सह जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं में बांझपन की समस्या का उपचार करना तथा पशुपालकों को जागरूक करना था ताकि पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि हो सके और किसानों की आय बढ़ सके। शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम के द्वारा पशुओं की निशुल्क जांच की गई एवं बांझपन से ग्रसित पशुओं का उपचार किया गया। पशुपालकों को संतुलित आहार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी विभिन्न प्रखंडों में किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पशुपालक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वह ऐसे शिविरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.