लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत धनराशि का व्यय विश्वविद्यालय के सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित संचालन में किया जाएगा। पशुधन विभाग द्वारा इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए कुलपति, उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय अनुसंधान संस्थान को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय अनुमोदित कार्य योजना एवं मदों में योजना के लिए निर्धारण गाइडलाइस का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...