रांची, मई 16 -- रांची। रांची पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने शनिवार को परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। थर्ड आई क्लिनिक, इरबा के सहयोग से आयोजित शिविर में 137 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई और चिकित्सीय परामर्श दिया गया। संकाय के डीन डॉ. एमके गुप्ता के मार्गदर्शन और एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रिसिल्ला केरकेट्टा के समन्वयन में शिक्षकों ने शिविर में सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...