धनबाद, जुलाई 12 -- झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ ने बलियापुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी के साथ मारपीट की कड़ी निंदा की है। संघ ने इसे कानून के शासन और सरकारी सेवा व्यवस्था पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना के विरोध में शनिवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी कार्यालय में संघ की बैठक हुई। जिसके बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में डीसी आदित्य रंजन से मुलाकात की। इस क्रम में संघ ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को शीघ्र दंड दिलाया जाए। संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। इसमें जिले के पशु चिकित...