लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशु चिकित्सा के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि राज्य सरकार का यह निर्णय पशु चिकित्सा शिक्षा को नई ऊर्जा देने वाला है। इससे छात्रों का उत्साहवर्धन होगा तथा पशु चिकित्सा सेवाओं में दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी।श्री सिंह सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पशुपालन, दुग्ध विकास एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- कैबिनेट-पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता तीन गुना बढ़ा पशुधन मंत्री ने प्रदेश के गो-आश्...