प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पशुधन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 404 पदों पर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि और परीक्षा योजना जारी कर दी है।आयोग के उप सचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और योजना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 450 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी। परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी। पहले भाग में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं। दूसरे भाग में अभ्यर्थियों के संबंधित विष...