मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। मंगलवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारियो, प्रसार कार्मिको, मैत्री कार्यकर्ता तथा पेरावेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशुपालन घटक अंतर्गत कार्मिको के प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण में लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों को पशुपालन विभाग की योजनाओ के धरातल पर क्रियानवयन करने हेतु तथा पशुओ मे होने वाली विविध प्रकार की बीमारियाँ की रोकथाम व नियंत्रन तथा पशुओ की उत्पादकता में सुधार किये जाने हेतु मथुरा पशु चिकित्सा महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में पशुपालन विभ...