कन्नौज, दिसम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास पर पशु चिकित्सालय परिसर में रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह रिक्शा से फेरी लगाने और मजदूरी का काम करता था। लोगों के मुताबिक भोपाल सिंह 60 वर्षीय पिछले लंबे समय से नगर में रह रहा था। वह पहले पूर्वी बाईपास पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बरामदे में अपना डेरा डाले रहा था। सड़क चौड़ीकरण के बाद वह पशु अस्पताल में रहने लगा था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने नगला दिलु स्थित सौ शैय्या अस्पताल में इलाज भी कराया था, लेकिन चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे ठंड लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरव...