आजमगढ़, फरवरी 27 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड अजमतगढ़ परिसर में बने नवीन पशु चिकित्सालय भवन का गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आजीविका मिशन के तहत दो महिलाओं की दुकानों का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार देने से परिवारों की गरीबी दूर होगी। प्रधानों से कहा कि आप सभी गांव के जनप्रतिनिधि हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा गांव की शिकायतें अधिकारियों तक जा रही हैं। यह ठीक नहीं है। कोशिश करें कि जनता की शिकायतों को ग्राम स्तर पर ही सुलझा लें। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत की बैठक को भी संबोधित किया गया। इस मौके पर डीडीओ संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा इंद्रेश कुमार यादव, प्रमुख अलका मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.