पशु चिकित्सालय परिसर में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
सहारनपुर, मई 28 -- सरसावा। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को अंबाला रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में सूखी घास में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह व एफएसओ टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग से परिसर में खड़ी सूखी घास और झाड़ियां जल गईं, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने लोगों से गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बीड़ी, सिगरेट व माचिस की जलती तीलियों को सूखी घास में फेंकने से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- आग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- मुंगेर :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.