बलरामपुर, मार्च 20 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के महदेइया बाजार स्थित पशु चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। शिलान्यास के छह वर्ष बाद भी मार्ग न बनने से पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग अपने पशुओं का इलाज कराने के लिए चिकित्सालय की चहारदीवारी तोड़कर अंदर आने-जाने को मजबूर हैं। पशु चिकित्सालय का शिलान्यास 21 मई 2019 को तत्कालीन जिलाधिकारी पीबी जगनमोहन द्वारा एकीकृत ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत किया गया था। भवन बनने के बाद से क्षेत्र के पशुपालक यहां इलाज के लिए आते रहे, लेकिन सड़क निर्माण की अनदेखी के चलते आज भी आवागमन सुगम नहीं हो सका है। स्थानीय पशुपालक राम तेज, मोहम्मद अहमद, जान मोहम्मद, रमेश कुमार और कुलदीप ने बताया कि निर्माण के समय ही चिकित्सालय त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.