कौशाम्बी, मई 25 -- समर्थ किसान पार्टी नेता अजय सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पहुंचकर जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में जिले के पशु चिकित्सालयों में मूलभूत सुविधाएं और पशुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग तथा कौशाम्बी ब्लॉक के मालीपुर महराजगंज स्थित सरकारी पशु चिकित्सालयों समेत जिले के सभी अस्पतालों में पशुओं के इलाज हेतु पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। इसके अलावा चिकित्सालयों में इलाज के उपकरण, अडगड़े की स्थापना, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। किसान ने कहा कि जिले के अधिकांश पशु चिकित्सालयों में संसाधनों की कमी के कारण पशुपालकों...