लखनऊ, अप्रैल 25 -- पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल ने कहा कि पशु चिकित्सक पशुधन, खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक हैं।उन्होंने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी कंवेंशन सेंटर में विश्व पशु चिकित्साधिकारी दिवस पर पशु चिकित्सा संघ की ओर से अधिवेशन में कहा कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस का आयोजन पूरी दुनिया में पशु चिकित्सकों के समर्पण, सेवा व योगदान के सम्मान में किया जाता है। पशु चिकित्सकों की भूमिका केवल पशु चिकित्सा तक की सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ पशुधन के माध्यम से सुरक्षित दुग्ध पोषण, खाद्य श्रंखला की मजबूती व मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है। पशुधन स्वस्थ व उत्पादक होगा तो किसानों व पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।उन्होंने यह भी पढ़ें- केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान ने मनाया वि...