विकासनगर, मई 19 -- न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल की अदालत ने पशु क्रूरता के एक मामले में सहसपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। जनपदीय पशुक्रूरता निवारण समिति की सदस्य रूबिना नितिन अय्यर ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। बताया कि दो फरवरी 2026 को खुशहालपुर से सहारनपुर दो गायों और एक बछड़े को अवैध रूप से ले जाने की सूचना मिली थी। उनकी सूचना पर धर्मावाला पुलिस चौकी ने वाहन रोका, जिसमें एक गर्भवती गाय सहित दो गायों को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। पशु चिकित्सक ने गायों की टैगिंग कर गौशाला भिजवाया। रूबिना ने सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...