शामली, मार्च 27 -- कांधला। पुलिस ने पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपों का नाम आरोपी अनुज उर्फ बादल पुत्र अजय विश्वकर्मा है जो मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है और फिलहाल गाजियाबाद में रह रहा था। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर 2025 को कस्बा एलम के पास चेकिंग के दौरान पशुओं को ठूंसकर ले जाते हुए यह मामला पकड़ा गया था। इससे पहले 16 दिसंबर को एक अन्य आरोपी जियालाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...