सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को कानून, अधिकारों और नियमों की जानकारी दी गई। पशु क्रूरता पर रोक लगाने व उनके संरक्षण को लेकर भी जागरूक किया गया। नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने कहा कि पशु क्रूरता पर अंकुश लगाना और पशुओं का संरक्षण करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए कानून द्वारा बनाए गए प्रावधानों को जानना और उनका पालन करना आवश्यक है। आदर्श बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि पाण्डेय आदि अधिवक्ताओं ने भी पशु संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में पीएलवी अंकुर कुमार ने पशु क्रूरता को रोकने लिए बनाए गए कानूनों व...