नोएडा, फरवरी 26 -- रबूपुरा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक एक बार फिर पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने अवशेषों को गोवंश का बताकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि देखने में पशु अवशेष नीलगाय के प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, जांच में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गोरक्षक दल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर और रौनीजा के बीच यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर गुरुवार सुबह एक किसान अपने पशु चराने गया था। इसी दौरान उसे झाड़ियों के बीच अधकटे पशु के अवशेष दिखाई दिए। इसकी सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ...