रुडकी, जनवरी 28 -- मंगलौर। कस्बे में पुलिस ने अवैध पशु वध की सूचना पर छापेमारी कर पशु की खाल और एक रस्सी बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक बलवीर सिंह डोबाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वे गश्त पर थे। मंगलौर चौकी के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला किला निवासी नसीम ने अपने घेर में पशु कटान किया है और अवैध मांस बेच रहा है। पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...