पीलीभीत, मार्च 1 -- थाना न्यूरिया में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जब वह थाना न्यूरिया क्षेत्र के उल्हैतापुर फाटक पर पहुंचे। तब उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति पीले रंग के थैले में संदिग्ध मीट लेकर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला तिगड़ी निवासी सगीर अहमद पुत्र अमीर अहमद बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मांस पशु का है। जिसको वह काटकर बेचने का काम करता है। आरोपी के पास पशु के मीट की बिक्री का लाइसेंस नहीं था। आरोपी के पास कुल 14 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी...