अल्मोड़ा, मई 17 -- अल्मोड़ा। राज्य सरकार ने पशु कल्याण बोर्ड के नए सदस्यों का मनोनयन किया है। अल्मोड़ा से दयाकृष्ण काण्डपाल को पशु कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया है। गौशाला ज्योली संचालक दयाकृष्ण काण्ड़पाल पिछले 15 साल से निराश्रित गौ वंश के संरक्षण में जुटे हैं। उनके मनोनयन पर प्रधान दिनेश तिवारी, मोहन रावत, अर्जुन सिंह, गौरव भट्ट, किशन सुखलाल ने खुशी जताई और सरकार के इस कदम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...