रुडकी, नवम्बर 30 -- कलियर पुलिस और गोवंश सरंक्षण स्क्वायड की टीम ने शनिवार रात को एक मकान में छापा मारा। जहां यहां अवैध तरीके से एक पशु का कटान किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात को कलियर पुलिस और गोवंश सरंक्षण स्क्वायड टीम के एसआई शरद सिंह टीम के साथ कलियर में गो तस्करी के खिलाफ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक मकान में छापा मारा गया। इस दौरान चार लोंगो को 180 किलोग्राम पशु मांस और पशु कटान से संबंधित उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह सभी आरोपी अवैध रूप से पशुओं का कटान कर इन मांसों को दुकान पर बेचने का काम करते हैं। पुलि...