हापुड़, अप्रैल 1 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अवैध रूप से पशु काटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण व अन्य सामान बरामद किया है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि 31 मार्च की रात उपनिरीक्षक रमेशचंद्र गौतम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चैनापुरी फाटक के पास उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला चैनापुरी निवासी नईम कारी के मकान में कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मकान के अंदर देखा तो चार लोग पशु को काटते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर घेराबंदी की और मौके से दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।पकड़े गए आरोपियों में मोहल्ला चैन...