आरा, मार्च 25 -- आरा, निज प्रतिनिधि। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में द वेगन चॉइस विषय पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उद्दारिणी फाउंडेशन द्वारा एनिमल क्लाइमेट हेल्थ सेव फाउंडेशन एवं आर एस डब्लू एफ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ एनपी पालित, डॉ स्मृति चौधरी, स्वर्णिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य डॉ पालित ने पर्यावरण संरक्षण, पशुओं की सुरक्षा तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली के लिए पर्यावरण-अनुकूल वेगन आहार अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस प्रकार के प्रयास सार्थक परिवर्तन लाएंगे, क्योंकि वेगन जीवन शैली की ओर उठाया गया छोटा कदम भी दीर्घकाल में बड़ा प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। उद्दारिणी फाउंडेशन की संस्थाप स्वर्णनिका राज सिंह एवं जिशु दयाल द्वारा वेगनिज़्म के महत्व...