गंगापार, मई 16 -- पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ते ही बारा क्षेत्र के प्रमुख कस्बों और गांवों में पशु आहार के दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। इससे क्षेत्र के पशु पालकों की चिंता बढ़ गई है। बारा क्षेत्र में प्रमुख रूप से बावर्ची पशु आहार, कपिला पशु आहार, चोकर, चूनी जवा, खली आदि पशु आहार की बिक्री होती है।पशु पालकों राम लखन यादव, शिव मोहन आदि ने बताया कि एक पखवाड़े के अंदर के दामों में 8 से 10 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। आरोप है कि थोक में दो रुपए बढ़ते ही फुटकर दुकानदार 10 रुपए बढ़ा देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी चोकर और जवा के आटे में है। दुकानदारों ने पुराना स्टॉक भी महंगे रेट पर बेचना शुरू कर दिया है। पुराना माल सस्ते में भरा था, अब रेट बढ़ते ही वही माल महंगा बेच रहे हैं।पशुपालकों का दर्द है कि पशु आहार महंगा होने से लागत ...