गोपालगंज, मार्च 11 -- कुचायकोट। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित दाहा नदी पुल के पास उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान मौके से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर कपिला पशु आहार की आड़ में शराब की खेप छुपाकर उत्तर प्रदेश से बिहार ले जा रहे थे। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों से उत्पाद पुलिस पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब की गिनती की जा रही है। पूरी प्रक्रिया के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...