चंदौली, दिसम्बर 23 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थल की संचालन की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई। बैठक के दौरान उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाव के लिए अलाव, काऊ कोट, चारे-पानी, साफ-सफाई, बीमार पशुओं के इलाज एवं सभी गौवंश आश्रय स्थलों का बेहतर संरक्षण हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा बेहतर मानिटरिंग में शिथिलता बरतने एवं कठौरी के चिकित्सक द्वारा प्रतिदिन भ्रमण न करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने कहा किसी गौशाला में कोई कमी/लापरवाही न संज्ञान में न आएं। जानवरों के हेल्थ से कोई लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने कहा गौवंश का बेहतर संरक्षण हो और गौशालाओं को मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके इस...