हाथरस, दिसम्बर 15 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में सोमवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया । मेला का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख चौधरी राम किशन ने फीता काट एवं गाय की गुड़ एवं उसकी पूजा पूजा अर्चना कर किया । मेला में 489 पशुओं का पंजीकरण किया गया । सभी पशुओं को दवा दी गई। मेला में पशु चिकित्सक डॉ विकास यादव पशुओं में होने वाली बीमारियों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। मेला में पशुओं का टीकाकरण भी किया गया । इस दौरान ओमवीर सिह ,होरी लाल राणा, डॉ.चरत गौतम , दिलीप कुमार , अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.