भदोही, मार्च 11 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर के समीप स्थित पशु चिकित्सालय में व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। अस्पताल नियमित रूप से न खुलने और चिकित्सक के अक्सर अनुपस्थित रहने से पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को डाक्टरों की कुर्सियां खाली रहीं। इसके कारण पशुपालकों को मुसीबत से दो चार होना पड़ा। लोगों का आरोप है पशु चिकित्सालय में चिकित्सक कभी-कभार ही आते हैं। कई बार अस्पताल का कमरा खोलकर भी चिकित्सक कहीं चले जाते हैं, जिससे अपने बीमार पशुओं को लेकर आने वाले पशुपालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई लोग अपने जानवरों को लेकर बार-बार अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि यह पशु अस्पताल लंबे समय तक बंद रहा था। क्षेत्री...