सहरसा, जून 25 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड पशु चिकित्सालय में कई महीनों से एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते, सियार अथवा अन्य संक्रमित जानवरों के काटने की स्थिति में आवश्यक टीका समय पर नहीं मिलने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पशुपालकों ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें निजी मेडिकल स्टोर अथवा खुले बाजार से अधिक कीमत पर एंटी रैबीज सूई खरीदनी पड़ रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर पशुपालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कई मामलों में समय पर टीकाकरण नहीं होने से पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार रेबीज एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है। संक्रमित जानवर के काटने के बाद समय पर टीकाकरण ही इसका प्रभावी...