सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सीतामढ़ी। सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी, पशु चिकित्सालय व सीओ कार्यालय का एसडीओ सदर आनंद कुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जमीनी हकिकत सामने आयी। पशु चिकित्सालय जहां बंद पाया गया। वहीं सीएचसी में चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित थे। रोस्टर के अनुसार चिकित्सक नहीं थे। वहीं साफ-सफाई की व्यवस्था काफी दयनीय थी। सीएचसी प्रभारी भी अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल प्रबंधक भी सूचना मिलने पर भागे-भागे आए। जिसपर एसडीओ ने जमकर फटकार लगायी। वहीं टीकाकेंद्र में भी ताला लटका हुआ था। इन कुव्यवस्थाओं पर फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मी से शो कॉज करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आप पर सारी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.