पशु अस्पताल के कर्मियों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल
बेगुसराय, जुलाई 20 -- मंसूरचक। बिहार राज्य पशु मैत्री संघ व गोप गुट महासंघ के आह्वान पर प्रखंड में प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल के टीकाकर्मियों ने सोमवार से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इससे प्रखंड में पशुओं के टीकाकरण व इलाज सेवा आदि ठप हो गयी है। हड़ताली कर्मियों ने समसा पशु अस्पताल में पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें नियमित मानदेय, प्रति वैक्सीन भुगतान में वृद्धि, सेवा नियमितीकरण, 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। टीकाकर्मियों का कहना है कि उन्हें प्रति वैक्सीन केवल पांच रुपये का भुगतान मिलता है जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि यह राशि उनके काम के अनुपात में बहुत कम है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.