आजमगढ़, अप्रैल 21 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दो स्थानों पर मंगलवार को आग लग गई। जिवली गोशाला में आग लगने से 30 ट्राली भूसा जल गया। वहीं वीकापुर गांव की वनवासी बस्ती में चार लोगों की मड़ई और उसके रखा गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गया।बरदह क्षेत्र के जिवली गोशाला में मंगलवार की दोहपर आग लग गई। अगलगी की घटना में टीन सेड, धूप से बचाव के लिए लगे पर्दे, 30 ट्राली भूसा जल कर नष्ट हो गया। कर्मचारियों ने मवेशी को बाहर निकाल दिया, जिससे वे बच गए। पड़ोस गांव सकरामऊ गांव के सिवान में स्थित गेहूं के खेत में डंठल में आग लग गई। यह भी पढ़ें- बाड़े में आग लगने से 13 बकरियां मरी, दो भैंस झुलसी हवा के कारण आग फैलते हुए गोशाला तक पहुंच गई थी। गोशाला कर्मचारियों ने बताया कि फायर बिग्रेड वाहन करीब दो घंटे देरी से पहुंचा। क्षेत्र के बीकापुर गांव में ...