प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- जामताली। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के दहेर कला गांव निवासी जैनुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन के पशुशाला में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। उस समय घर के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। आग लगते ही पशुशाला धू-धू कर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे पशुशाला को अपने आगोश में ले लिया। पशुशाला में बंधी भैंस आग की चपेट में आकर झुलस गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...