पशुशाला में लगी आग, भूसा व अन्य सामान जलकर खाक
बलरामपुर, मई 12 -- गैसड़ी, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी के ग्राम पंचायत बनगाई के मजरा लल्लन पुरवा में अज्ञात कारणों मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे एक पशुशाला में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अग्निकांड में पशुशाला में रखा भूसा, चारा, कंडा, लकड़ी आदि जलकर खाक हो गया। वहीं उसमें रखे चारा मशीन को भी नुकसान पहुंचा है। गांव निवासी राम किशुन पुत्र रामधन यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पशुशाला में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने की मदद से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता के चलते आग आसपास के घरों और अन्य पशुशालाओं तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.