बदायूं, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के पचदियोर दीवान नगर गांव में पशुशाला में लगी आग से तीन पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई और जरूरी सामान, मशीनरी व कार राख हो गई। घटना उस समय हुई जब घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसावां थाना क्षेत्र के गांव पचदियोर दीवान नगर में सोमवार शाम करीब चार बजे देवेंद्र सिंह यादव के पशुशाला (घेर) में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घेर में रखा लाखों रुपये का सामान, मशीनरी और एक कार जलकर नष्ट हो गई और तीन पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पंसा गांव में एक घर में लगी आग यह घेर नेत्रपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह और चंद्रप्रकाश की साझी जगह थी। आग की सूचना पर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मद...