बलरामपुर, मार्च 18 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरे गौरीदास पुरवा में मंगलवार की आधी रात तेंदुए ने घर के बाहर बंधे मवेशी को अपना निवाला बना लिया। घटना उस समय हुई जब राजेश्वर यादव की फूस से बनी पशुशाला में चार मवेशी बंधे हुए थे। जहां पर देर रात तेंदुआ दबे पांव पशुशाला के पास पहुंचा और एक बछड़े को अपने जबड़े में जकड़कर पास की झाड़ियों में उठा ले गया। बुधवार सुबह बछड़े का अवशेष मिलने से ग्रामीण सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वहां पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की। बुधवार सुबह जब राजेश्वर यादव पशुओं को चारा देने और दूध निकालने पहुंचे तो वहां से बछड़ा गायब मिला। घबराए परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की। करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में...