बदायूं, मई 14 -- बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण मंगला माता कोल्ड स्टोर की टीनशेड और सोलर प्लेटें उड़ गईं, जबकि ब्लॉक परिसर में पेड़ गिरने से लोग बाल-बाल बचे। वजीरगंज-हतरा मार्ग और हाईवे पर दर्जनों पेड़ व विद्युत पोल गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सबसे दुखद घटना वार्ड नंबर चार में हुई, जहां दिवारी लाल की पशुशाला पर पेड़ गिरने से दबकर दो भैंस की मौत हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने पोल गिरने से सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। यह भी पढ़ें- 150 की स्पीड से चले तूफान ने मचा दिया कहर वर्तमान में वन विभाग और विद्युत टीमें मार्ग साफ करने व बिजली बहाल करने में जुटी हैं। तूफान से कई घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत क...