बदायूं, मार्च 26 -- मुजरिया। क्षेत्र के गांव बगुलानगला में बीती रात माखन राजपूत की पशुशाला की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में झोपड़ी के भीतर रखी चारपाई, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पशु जंगल में थे, जिससे किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाय गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...